iOS 18 के इस तगड़े फीचर के साथ दूसरे के हाथ में भी सुरक्षित रहेगा आपका आईफोन, ऐप खोलने की लाख कोशिशें होंगी बेकार

नई दिल्ली. एपल का नेक्स्ट आईओएस वर्जन iOS 18 कई बेहतरीन फीचर्स के साथ लाया जा रहा है। इन फीचर्स के साथ यूजर की सिक्योरिटी और प्राइवेसी का खास ख्याल रखा जा रहा है।

 



WWDC 2024 इवेंट में कंपनी ने एक खास सिक्योरिटी फीचर को लेकर जानकारी दी है। इस फीचर के साथ आईफोन यूजर्स अपने ऐप्स को हाइड और लॉक कर सकेंगे। iOS 18 में यह फीचर ऐप लॉक के नाम से पेश हो रहा है।

iOS 18 का App Lock फीचर
ऐप लॉक फीचर के साथ यूजर्स किसी दूसरे के हाथ में अपना फोन देने के साथ इंडिविजुअल ऐप को लॉक कर सकेंगे। एपल ऐप लॉक फीचर के साथ यूजर्स के ऐप्स सुरक्षित रहेंगे।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

दूसरा यूजर चाह कर भी इन ऐप्स को ओपन नहीं कर सकेगा। ऐप ओपन करने के लिए ऑथेंटिकेशन की जरूरत होगी। ऐप फेस आईडी, टच आईडी या पासकोड से ही ओपन हो सकेगा।

किसी स्पेसिफिक ऐप के साथ फीचर इनेबल रहता है तो इस ऐप का डेटा भी सर्च रिजल्ट में नजर नहीं आएगा। इस फीचर के इनेबल होने पर ऐप्स को लेकर नोटिफिकेशन का डेटा भी नजर नहीं आएगा।

इसके अलावा, एपल अपने यूजर्स को ऐप्स हाइड यानी छुपाने की सुविधा भी दे रहा है। ऐसे ऐप्स को लॉक्ड या हाइड फोल्डर में चेक किया जा सकेगा।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

इस साल के अंत तक मिलेगा ओएस अपडेट
बता दें, iOS 18 का डेवलपर बीटा एपल डेवलर प्रोग्राम के साथ पेश किया गया है। पब्लिक बीटा की बात करें तो एपल बीटा सॉफ्टवेयर प्रोग्राम अगले महीने से beta.apple.com पर उपलब्ध होगा। वहीं, iOS 18 फ्री सॉफ्टवेयर अपडेट सभी यूजर्स के लिए इस साल के अंत तक पेश कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!