कढ़ी बनाते वक्‍त कब डालना चाह‍िए नमक? 80% करते हैं ये एक गड़बड़, जानें क‍िस चक्‍कर में फटता है दही

When To Add Salt in kadhi:
चाहे चावल के साथ खानी हो या फिर गरमा-गर्म रोट‍ियों के साथ, कढ़ी एक ऐसी ड‍िश है ज‍िसका स्‍वाद हमेशा ही भाता है. राजस्‍थान से लेकर गुजरात और यूपी तक कढ़ी का स्‍वाद घर-घर में खूब पसंद क‍िया जाता है. क‍िसी को पकोड़ों की कड़ी पसंद आती है, तो क‍िसी को पालक की. कई जगह तो सर्द‍ियों में गाजर की भी कढ़ी बनाई जाती है. अब बार‍िश के चलते जब सब्‍ज‍ियां इतनी महंगी हो गई हैं, तब गृहण‍ियां ऐसी ही चीजों के ऑप्‍शन देख रही हैं, ज‍िन्‍हें ब‍िना ही सब्‍जी के बनाया जा सके. कढ़ी ऐसा ही एक ऑप्‍शन है, ज‍िसे बच्‍चों से लेकर बड़े तक खूब स्‍वाद से खाते हैं. लेकिन सोचि‍ए सारी तैयारी कर जब कढ़ी बने तो बस आपकी एक गलती से वो फट जाए, तो उसे खाने का पूरा मूड ही खराब हो जाता है. गलत समय पर नमक डालने से भी कढ़ी फट जाती है. आइए आपको बताते हैं कि कढ़ी में आखिर क‍िस वक्‍त डालना चाहिए.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

 

 

 

कढ़ी के फटने के कई कारण हैं. कई बार तेज आंच पर दही डालने पर दही फट जाता है, तो कभी वही समय पर अगर कढ़ी को लगातार नहीं चलाए जाए तब भी कढ़ी फट जाती है. कढ़ी फटने की एक और वजह है, कि कढ़ी में गलत समय पर नमक डाला जाए.

 

 

आखिर नमक कढ़ी में कब डालना चाहिए? जैसे बाकी सब्‍ज‍ियों में शुरुआत में डाला जाता है तब, या फिर सबसे आखिर में? इस सवाल का जवाब है कि कढ़ी में नमक सबसे आखिर में डलाना चाहिए.
यानी जब आपकी कढ़ी सही से पक जाए और आप गैस बंद करने वाले हों, तो उससे ठीक पहले नमक डालकर कढ़ी को चला देना चाहिए और गैस बंद करनी चाहिए. इससे कढ़ी के नमक की वजह से फटने के चांस ब‍िलकुल खत्‍म हो जाते हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

 

 

 

– जैसा कि आपको बताया कि कढ़ी कई वजह से फट सकती है. तो जब भी आप कढ़ी बनाने के ल‍िए कढ़ाई में दही डालें, तो तुरंत चलाते रहें. ताकि दही फटे न.– इसकी एक और ट्र‍िक ये बताई जाती है कि दही या छाछ डालने से पहले गैस को ब‍िलकुल Low कर दें और फिर कढ़ाई में थोड़ा सा पानी डालकर फिर छाछ या दही डालें. पानी डालने से कढ़ाई का टेंप्रेचर कम हो जाएगा और आपकी कढ़ी नहीं फटेगी.– दही के बजाए आप जब मट्ठा यानी छाछ से कढ़ी बनाएंगे तो इससे न तो कढ़ी ज्‍यादा गाड़ी होगी न ज्‍यादा पतली.– कढ़ी के ल‍िए पकौड़‍ियां बनाते वक्‍त उनमें नमक जरूर डालें, क्‍योंकि ब‍िना नमक की पकौड़‍ियां आपकी कढ़ी को फीका कर देंगी.– याद रखें कि कढ़ी को ज‍ितनी देर आप पकाते हैं, उसका स्‍वाद उतना ही बढ़ता है. तो कढ़ी में जब उबाल आ जाए तो उसके बाद कम से कम 20 से 25 म‍िनट तक उसे उबलने दें.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

Related posts:

error: Content is protected !!