Champa News : वट वृक्ष जैसे विशाल है बिहान : उपेंद्र दुबे, सिवनी में संकुल स्तरीय महिला सम्मेलन का हुआ आयोजन

जांजगीर-चाम्पा. वट का वृक्ष अपने आप में विशाल होती है। ठीक इसी प्रकार बिहान भी है। जो लाखों दीदियों का एक परिवार है। जो कि कई तरह की आजीविका गतिविधियों का संचालन करके ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर काम कर रही हैं। आज इसका ताजा उदाहरण बलौदा ब्लॉक के सबसे बड़ा ग्राम सिवनी में देखने को मिल रही है। जहाँ पर बिहान के महिलाओं द्वारा एक गरीब परिवार की बेटी के विवाह कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सशक्त भूमिका निभा रही है।

 



उक्त बातें जिला पंचायत के एनआरएलएम के डीएमएम उपेंद्र दुबे ने बलौदा ब्लॉक अंतर्गत कुरदा क्लस्टर के ग्राम सिवनी स्थित पंचायत भवन में बिहान उन्नति महिला ग्राम संगठन द्वारा आयोजित संकुल स्तरीय बिहान महिला सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्यक्त किया। उन्होंने आगे कहा कि सालभर पहले ही बलौदा ब्लॉक के कुरदा क्लस्टर के ही बसंतपुर गांव में एक गरीब परिवार की बेटी सिवानी पटेल के शादी को सफल बनाने के बिहान के महिलाओं ने सशक्त भूमिका निभाई थी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी डॉ. सुरेश कुमार देवांगन ने कहा कि जिले में बिहान के महिलाओं द्वारा समाज हित में निरंतर की जा रहीं कार्यों की सराहना प्रदेश स्तर पर हो रही है। बलौदा ब्लॉक की भांति नवागढ़ ब्लॉक के भैसदा गांव के बिहान की सैकड़ों महिलाओं ने मिलकर हृदय रोग से ग्रसित बिहान परिवार के अपने एक सदस्य को ईलाज के लिए आर्थिक रूप से सहायता प्रदान किया है। इससे पहले भी कैंसर जैसे खतरनाक बीमारी से सरिता को बचाने में बिहान की महिलाए कामयाब हुई है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के संचालक दीनदयाल यादव ने कहा कि संगठन में ताकत बहुत होती है। जिसका ताजा उदाहरण हम सब के सामने स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। सिवनी के सरपंच श्रीमती लखेकुमारी चंद्रकुमार राठौर ने कहा कि आज मेरे गाँव में एक गरीब परिवार की बेटी की शादी को सफल बनाने में बिहान की मेरी दीदियों की टीम एक साथ मिलकर जिस तरह से निःस्वार्थ रूप से सहायता कर रही हैं। जिसकी सराहना शासन स्तर पर हो रही है।जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। जिला ब्यापार उद्योग केंद्र के डीआरपी संतोष कुमार शुक्ला ने कहा कि संगठन चाहे किसी भी प्रकार की हो। वह सबके सहयोग से ही चलती है। जिसमें बिहान भी शामिल हैं जो महिलाओं की बहुत बड़ी संगठन है। कार्यक्रम को केंद्रीय रेशम बोर्ड तसर अनुसंधान वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के सलाहकार रामाधार देवांगन, पूर्व उपसरपंच चंद्रकुमार राठौर, पीआरपी पुष्पलता ध्रुव, रोपेश्वरी निर्मलकर ने भी संबोधित किया।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

कार्यक्रम को सफल बनाने में बिहान की एफएलसीआरपी टिकेश्वरी राठौर, बैंक मित्र सुनीता दुबे, सक्रिय महिला रूपलता राठौर, प्रियंका धीवर, सुभद्रा देवांगन, रूखमणी पांडेय, जमुना नामदेव, गौरी नामदेव, अनुराधा पांडेय,भूरीबाई यादव,शकुंतला राठौर, सविता बरेठ, सावित्री राठौर, काजल खैरवार, भारती यादव, बिहान उन्नति महिला ग्राम संगठन सिवनी के पदाधिकारियों की सराहनीय योगदान रहा।

इसे भी पढ़े -  CG News : CM विष्णुदेव साय का 14 अक्टूबर को दौरा कार्यक्रम, शिवरीनारायण भी आएंगे... जारी हुआ प्रोटोकॉल...

Related posts:

error: Content is protected !!