Champa News : सिवनी में नारी शक्ति से जल शक्ति अभियान का शुभारंभ, ग्राम पंचायत भवन परिसर में किया गया पौधरोपण, बिहान कार्यक्रम के जिलाधिकारी हुए कार्यक्रम में शामिल

जांजगीर-चाम्पा. शासन के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत सिवनी च के तत्वाधान में पंचायत भवन परिसर में नारी शक्ति से जल शक्ति अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर एक बृक्ष माँ के नाम से एनआरएलएम बिहान जिला पंचायत के डीएमएम उपेंद्र दुबे के नेतृत्व में बिहान के महिलाओं,जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओ ने पौध रोपण किया।

 



इस अवसर पर कार्यक्रम को जिला पंचायत एनआरएलएम बिहान के डीएमएम उपेंद्र दुबे, समाजसेवी डॉ सुरेश कुमार देवांगन, केंद्रीय रेशम बोर्ड तसर अनुसंधान वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के सलाहकार रामाधार देवांगन, सरपंच लखे कुमारी चंद्रकुमार राठौर, जिला ब्यापार उद्योग केंद्र के डीआरपी संतोष कुमार शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव, पीआरपी पुष्पलता ध्रुव, रोपेश्वरी निर्मलकर आदि ने संबोधित किया।

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

इस मौके पर बिहान के एफएलसीआरपी टिकेश्वरी राठौर,बैंक मित्र सुनीता दुबे,सक्रिय महिला रूपलता राठौर, प्रियंका धीवर, सुभद्रा देवांगन, रूखमणी पांडेय, जमुना नामदेव, गौरी नामदेव,, अनुराधा पांडेय, बद्रिका यादव, भूरी बाई यादव, शकुंतला राठौर, सविता बरेठ, सावित्री राठौर, काजल खैरवार, भारती यादव, तथा बिहान के उन्नति महिला ग्राम संगठन के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!