Janjgir Arrest : सूने मकानों में चोरी का मामला, 2 चोर और 3 खरीददार गिरफ्तार, …ऐसे पकड़ में आए पांचों आरोपी… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने सूने मकानों में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 2 चोर और 3 खरीददार को गिरफ्तार किया है. मामले के पांचों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, वहीं सोने-चांदी के जेवर, नगदी रकम, स्कूटी को पुलिस ने जब्त किया है, जिसकी कीमत 3 लाख 44 हजार रुपये है. 2 चोर बिलासपुर जिले से चोरी की घटना को अंजाम देने जांजगीर आते थे. मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपी बिलासपुर जिले के रहने वाले हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Champa News : कांग्रेस ने की प्रेस कांफ्रेंस, बिजली दरों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस ने बनाई बड़ी रणनीति, कांग्रेस नेताओं ने कहा...

दरअसल, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में लगातार सूने मकानों में चोरी की घटना हो रही थी. मामले में मकान मालिकों ने रिपोर्ट लिखाई थी. इसके बाद पुलिस में जांच तेज की और बिलासपुर जिले से कड़ी जुड़ने पर 2 संदेही हर्ष कुकरेजा, ओम सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. इस तरह क्षेत्र के सूने मकानों में चोरी के मामलों का खुलासा हुआ और चोरी की सामग्री को 3 सुनारों को बेचने की बात सामने आई.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अनूठी पहल, जिला पंचायत बैठकों में प्लास्टिक पानी की बोतलों पर प्रतिबंध, जिला पंचायत सामान्य सभा में सर्व सम्मति से लिया गया निर्णय...

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 457, 380, 413, 120 बी, की धारा के तहत FIR दर्ज किया है. मामले में पुलिस ने 2 चोर हर्ष कुकरेजा, ओम सिंह और 3 खरीदार हसन मलिक, शेख दिलबर, समीर जगदाले को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

error: Content is protected !!