JanjgirChampa Thief CCTV : ज्वेलरी दुकान में जेवर की चोरी करती 2 महिलाएं पकड़ी गई, दोनों महिला की करतूत CCTV में कैद हुई, संचालक ने पुलिस के हवाले किया

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा की ज्वेलरी दुकान में जेवर की चोरी करती 2 महिलाएं पकड़ी गई हैं. दोनों महिला की करतूत CCTV में कैद हुई है. साड़ी में पायल और बिछिया को छिपा ली थी. चोरी की घटना के बाद ज्वेलरी दुकान के संचालक ने दोनों महिला को पुलिस के हवाले कर दिया है. पुलिस ने दोनों महिला के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है. आरोपी महिलाएं, बिलासपुर के घुटकू गांव की रहने वाली है.

 



इसे भी पढ़े -  CG CM Protocol : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज 28 नवंबर को दौरा कार्यक्रम, देखिए पूरा शेड्यूल...

दरअसल, बलौदा के प्रशांत ज्वेलर्स में 2 महिला पहुंची थी और खरीदने के लिए जेवर देख रही थी. इसी दौरान महिलाओं ने साड़ी में पायल और बिछिया को छिपा ली थी. महिलाओं की यह करतूत दुकान में लगी तीसरी आंख में कैद हो गई. ज्वेलरी दुकान के संचालक ने महिलाओं की करतूत को CCTV में देख किया. इसके बाद दोनों महिला को पुलिस के हवाले कर दिया.

इसे भी पढ़े -  Rajnandgaon Big Breaking : पुलिस हिरासत से भागे 2 आरोपी, ड्यूटी में तैनात 3 आरक्षक निलंबित... SP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!