Janjgir Big News : विद्युत मंडल ने जांजगीर तहसील दफ्तर का बिजली कनेक्शन काटा, SBI के कनेक्शन से हो रही थी बिजली सप्लाई

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के तहसील कार्यालय में उस वक्त दफ्तर के स्टाफ सकते में आ गए, जब विद्युत मण्डल के अधिकारी-कर्मचारी पहुंचे और कार्यालय की बिजली सप्लाई को बन्द कर दिया. बिजली बंद होने के बाद दफ्तर में काम ठप्प हो गया और दफ्तर काम लेकर पहुंचने वाले लोग निराश होकर लौटे. तहसीलदार राजकुमार मरावी ने बताया कि बिजली कनेक्शन जोड़ने विद्युत मंडल के अफसरों से बात की गई है.



इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : दो दिनी अरपा बचाओ अभियान यात्रा 11 अप्रेल से, अरपा व सहायक नदियों को बचाने 20 वर्ष से बिलासा कला मंच द्वारा किया जा रहा प्रयास...

तहसील दफ्तर खुलने के पहले बिल्डिंग में एसबीआई का ट्रेनिंग सेंटर था, जहां एसबीआई के द्वारा बगल के दूसरे ऑफिस RSETI के कनेक्शन से बिजली सप्लाई ली जा रही थी. फिर उसी बिल्डिंग में तहसील दफ्तर खुल गया और तहसील का अलग बिजली कनेक्शन नहीं लिया गया.

एसबीआई के पुराने कनेक्शन से बिजली चल रही थी, फिर एसबीआई ने विद्युत मंडल को शिकायत की कि तहसीलदार दफ्तर में उनके ऑफिस में लगे कनेक्शन से बिजली सप्लाई हो रही है. इसके बाद तहसील दफ्तर गए कनेक्शन को काट दिया गया. फिर क्या था, तहसील दफ्तर में बिजली नहीं से काम ठप्प हो गया.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Big News : असुरक्षित पाया गया ‘सचिन पान मसाला’, बैच नं. एच-25 पर प्रतिबंध, प्रशासन की अपील-न खरीदें, न बेचें शेष स्टॉक कंपनी को लौटाएं, OCENO ब्रांड के पानी पाउच/बॉटल पर भी रोक...

error: Content is protected !!