Janjgir Thief : 60 हजार रुपये और 1 लाख के जेवरात की चोरी, थम नहीं रहा चोरी का सिलसिला

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कन्हईबंद गांव में चोरी की घटना हुई है. अज्ञात चोरों ने घर के भीतर रखी आलमारी को तोड़कर 60 हजार नगद और करीब 1 लाख के सोने-चांदी के जेवर की चोरी की है. खिड़की तोड़कर कमरे में चोर घुसे थे और चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरी की सूचना पुलिस को दी गई है और मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में विधि-विधान से गणेश प्रतिमा की स्थापना

जानकारी के अनुसार, कन्हईबंद गांव का दुखीराम लाठिया, घर में परिवार सहित सोया था, तभी दूसरे कमरे के खिड़की को काटकर चोर कमरे के भीतर दाखिल हुए. फिर आलमारी को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. जब घर मालिक कमरे में घुसा तो सामान बिखरा हुआ था और आलमारी टूटी हुई थी. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है और मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Related posts:

error: Content is protected !!