JanjgirChampa Big News : घूसखोर पटवारी की जमानत याचिका जिला न्यायालय ने खारिज किया, ACB ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के जिला व सत्र न्यायालय ने घूसखोर पटवारी विजय लहरे की जमानत याचिका खारिज कर दिया है. पामगढ़ क्षेत्र के पनगांव में 28 जून को पटवारी विजय लहरे को ACB बिलासपुर की टीम ने 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था. फिर जांजगीर के विशेष न्यायालय में आरोपी पटवारी विजय लहरे को ACB ने पेश किया था, जहां से उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया था.



इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता एवं समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से युवक का होगा इलाज, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से 12.50 लाख की मिली स्वीकृति, पूर्व में भी कई जरूरतमंदों दिला चुके हैं सहयोग

आरोपी पटवारी की ओर से जिला व सत्र न्यायालय में जमानत याचिका लगाई गई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है. इसके बाद पटवारी द्वारा हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई जाएगी. अब देखना होगा कि रिश्वतखोर पटवारी को कब तक जमानत मिलती है ?

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan Accident Death : तुस्मा-केरा मुख्य मार्ग में अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौके पर हुई मौत

error: Content is protected !!