JanjgirChampa Big News : नशीला पदार्थ का सेवन कराकर दैहिक शोषण करने वाले मुख्य आरोपी और उसका दोस्त गिरफ्तार, पीड़िता की रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने पीड़िता को धोखे से नशीला पदार्थ का सेवन कराकर दैहिक शोषण करने वाले मुख्य आरोपी दिनेश कुमार टंडन एवं सहयोगी कौशल कुमार बंजारे को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 376, 328, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है. मुख्य आरोपी दिनेश कुमार टंडन, बलौदाबाजार जिले के डोंगरीडीह का और सहयोगी आरोपी कौशल कुमार बंजारे शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के तनौद का रहने वाला है.



इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : पोता में आयोजित श्री रुद्र महायज्ञ के कलश यात्रा में जपं अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र की पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनेश कुमार टंडन से उसकी जान पहचान होने पर वह उसे क्रोकोडाइल पार्क में बुलाकर धोखे से नशीला पदार्थ पिलाकर दैहिक शोषण किया और उसका एक अन्य सहयोगी साथी पहरा दे रहा था.

मामले की गंभीरता को देखते हुए अकलतरा पुलिस ने सायबर सेल की मदद से बलौदाबाजार जिले के डोंगरीडीह गांव से मुख्य आरोपी दिनेश कुमार टंडन और सहयोगी आरोपी कौशल कुमार बंजारे को शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के तनौद गांव से गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : खोखरा गांव में स्थित मां मनकादाई मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सपत्नीक पूजा-अर्चना की, मां से लिया आशीर्वाद

error: Content is protected !!