ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर में पूर्व गुरू पूर्णिमा एवं ग्रीन डे उत्सव आयोजित

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर में संस्था के संचालक आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्य श्रीमती सोनाली सिंह के निर्देशन में गुरू पूर्णिमा एवं ग्रीन डे उत्सव आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्याथियों द्वारा स्कूल प्रांगण में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षकांे द्वारा गुरू के महत्व के विषय में सारगर्भित जानकारी प्रदान की गई।

 



संस्था के संचालक आलोक अग्रवाल द्वारा विद्यार्थियों को गुरू पूर्णिमा क्यों मनाते है, इसके महत्व एवं आने वाले दिनों के त्यौहारों के विषय में जानकारी प्रदान की गई। संस्था के विद्यार्थियों द्वारा भिन्न-भिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम माता को प्रथम गुरू मानते हुए संस्था की ओर से अभिभावक माताओं को विशिष्ट अतिथि के रूप बुलाया गया था। इन अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के तैल्य चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पण किया गया। माँ सरस्वती की पूजा के पश्चात् आए हुए माताओं का सम्मान तिलक लगाकर उनके पुत्र-पुत्रियों द्वारा किया गया। साथ ही संस्था के शिक्षिका माताओं का सम्मान उनके पुत्र-पुत्रियों द्वारा किया गया। गुरू माताओं के सम्मान के पश्चात् सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज़ किया गया।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : दीपावली की सजावट में कभी खास पहचान रखने वाला जंगली पीला गेंदा विलुप्ति के कगार पर, किसान स्कूल के संचालक ने दिलाई नई पहचान, संचालक दीनदयाल यादव के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, भारत सरकार के पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने 11 जुलाई 2024 को जारी किया 2150 पंजीयन क्रमांक, वर्ष 2016 में संरक्षण एवं पंजीयन के लिए किया था आवेदन

कक्षा-नवमीं एवं कक्षा-दसवीं के विद्यार्थियों द्वारा मनमोहन नृत्य प्रस्तुत किया गया। कक्षा-बारहवीं की छात्रा सौम्या बंजारे द्वारा गुरू की विशेषता बताते हुए सारगर्भित भाषण प्रस्तुत किया गया। संस्था के अन्य विद्यार्थियों द्वारा गुरू पूर्णिमा पर विशेष कविता एवं कहानी प्रस्तुत किया गया। संस्था की शिक्षिका खुशबू पाठक द्वारा गुरू के महत्व विषय पर भाषण दिया गया।
संस्था के प्री-प्रायमरी वर्ग में ग्रीन डे उत्सव आयोजित किया गया।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

इस उत्सव के अंतर्गत नन्हें-मुन्हें विद्यार्थियों को हरे रंग के पोशाक में बुलाया गया। प्री-प्रायमरी की अध्यापिकाओं द्वारा उन्हें हरे रंग का महत्व बताते हुए भिन्न-भिन्न प्रकार की गतिविधि आयोजित कराई गई। संगीत की धुन में नन्हें-मुन्हें विद्याथियों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर उन्हें हरे रंग का भोजन लाने के लिए भी कहा गया। विद्यार्थीगण इस आयोजन से काफी उत्साहित नज़र आए। इस कार्यक्रम के सफल संचालन में संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, एडमिन स्टॉफ एवं ग्रुप डी स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!