JanjgirChampa FiR : रुपए लेनदेन की बात को लेकर मारपीट, गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी व्यक्ति के खिलाफ बम्हनीडीह थाना में जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के कपिस्दा गांव में रुपए लेनदेन की बात को लेकर मारपीट, गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने BNS की धारा 115(2), 296 और 351(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



पुलिस के मुताबिक, आमगांव निवासी बुधराम साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह कपिस्दा गांव आया था. इसी दौरान भवानी शंकर राठौर ने पीड़ित बुधराम साहू को रुपए लेनदेन की बात को लेकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की. मारपीट से बुधराम साहू को चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

पुलिस ने पीड़ित बुधराम साहू की रिपोर्ट पर आरोपी भवानी शंकर राठौर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!