JanjgirChampa Thief : सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने नगद सहित 55 हजार रुपये के सोने-चांदी के जेवरात की चोरी की, थाना में FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा थाना क्षेत्र के लेवई गांव के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने नगद सहित 55 हजार रुपये के सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली.
पुलिस के अनुसार, लेवई की महिला ने बताया कि वह घर को बंद करके खेत में काम करने चली गई थी. अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर आलमारी में रखे 10 हजार नगद सहित 55 हजार रुपये के सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली. पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ BNS की धारा 305, 331(3) के तहत जुर्म दर्ज किया है और पतासाजी करने में जुटी हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!