Sakti FIR : युवक से की मारपीट, युवक को आई गंभीर चोट, रायगढ़ के अस्पताल में भर्ती

सक्ती. डभरा थाना क्षेत्र के बोहारडीह गांव में युवक लोकेश्वर मैत्री से अज्ञात लोगों ने मारपीट की है. इससे युवक को गंभीर चोट आई है, जिसे रायगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ BNS 115 (2), 296, 351 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुरेनाबूढ़ा गांव के यशवंत मैत्री ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका बड़ा भाई लोकेश्वर मैत्री, काम खोजने घर से निकला था. उसकी बुआ त्रिवेणी मैत्री ने फोन करके बताया कि उसका बड़ा भाई लोकेश्वर, बेहोश चोटग्रस्त पड़ा हुआ है.

इसे भी पढ़े -  Korba Suspend Big News : पटवारी सस्पेंड, कलेक्टर ने की कार्रवाई, आदेश जारी...

फिर गंभीर रूप से घायल उसके बड़े भाई लोकेश्वर को इलाज के लिए डभरा अस्पताल ले जाया गया, वहां गंभीर स्थिति होने पर रायगढ़ अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया गया है. उसका बड़ा भाई लोकेश्वर ने कुछ समय के लिए होश में आने पर बताया है कि कुछ लोगों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

फिलहाल, मामले में डभरा पुलिस ने मारपीट करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!