JanjgirChampa News : विकसित भारत को आधार बनाकर भविष्य की आकांक्षाओं को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध बजट : अमर सुल्तानिया , युवाओं को शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के लिए मिला विशेष उपहार

जांजगीर-चाम्पा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को मोदी सरकार का 3.0 बजट पेश किया। जिला भाजपा उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने विकसित भारत को आधार बनाकर भविष्य की आकांक्षाओं को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद ज्ञापित किया है। प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए अमर सुल्तानिया ने कहा कि यह बजट सर्वहारा वर्ग के साथ नए भारत का बजट है। उन्होंने कहा कि इस बजट में सर्विस क्लास से लेकर विद्यार्थियों, किसानों, महिलाओं, युवाओं के साथ उभरते उद्यमियों का भी ध्यान रखा गया है। इस बजट से भारत एक नई आर्थिकशक्ति के रूप में उभरेगा, देश में रोजगार के नए संसाधन सृजित होंगे।

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में दीपावली उत्सव पर विविध रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन

वित्त मंत्री ने रोजगार और कौशल विकास को बढ़ावा देने 2 लाख करोड़, महिलाओं और लड़कियों को आत्म निर्भर बनाने 3 लाख करोड़ के अलावा देश के शीर्ष 5000 कंपनियों में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर, कैंसर की दवा पर कस्टम ड्यूटी में राहत, 7.75 लाख तक इनकम टैक्स फ्री, एजुकेशन लोन जैसे महत्पूर्ण कदम उठाए हैं। इसके साथ ही देशवासियों को महंगाई से राहत देने कैंसर की दवा, सोना चांदी, प्लेटिनम, मोबाइल फोन, मोबाइल चार्जर, बिजली के तार, एक्सरे मशीन, सोलर सेट्स, लेदर, सी फूड्स, पर कस्टम ड्यूटी में 15% की राहत व सोना चांदी के गहनों पर कस्टम ड्यूटी 6% घटाकर बड़ी राहत दी है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!