Korba Big News : टुकड़ों में काटकर शव को बोरी और बैग में फेंके थे, युवक और नाबालिग लड़की गिरफ्तार, संगीन वारदात के पीछे ये थी वजह… SP ने पीसी कर खुलासा किया…

कोरबा. चैतमा चौकी क्षेत्र के गोपालपुर बांध में शव के कई टुकड़े कर 2 बोरी, 1 बैग में भरकर फेंकने वाले 2 आरोपी राजा खान एवं संलिप्त लड़की को कोरबा पुलिस ने उड़ीसा से BNS की धारा 103 (1) के तहत गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त लोहे के कत्ते को बरामद कर लिया है.

 



दरअसल, कोरबा पुलिस ने चैतमा चौकी क्षेत्र में हुए हत्याकांड के मामले की गुत्थी सुलझा ली है. यहां पुलिस ने बताया कि गोपालपुर बांध में कई टुकड़ो में लाश मिली थी. यहां घटना स्थल से पुलिस को सुराग के रूप में जरूरी दस्तावेज प्राप्त हुए थे, जिसके आधार पर मृतक झारखंड (रांची) के मोहम्मद वसीम अंसारी की पुष्टि हुई थी. ततपश्चात मृतक के परिजन ने कोरबा आकर शव की शिनाख़्त किया था. परिजन ने बताया कि वसीम, ढाई वर्षो से सऊदी में रहता था और भारत आने की खबर नहीं थी, वहीं एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि नाबालिग के साथ वसीम का पूर्व से प्रेम प्रसंग था और सोशल मीडिया के माध्यम से बातें होती थी. दोनों आरोपी लिविंग रिलेशन में रहते थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Accident Death : नाला के पास मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार पलटी, एक युवक की मौत, 2 युवकों को सामान्य चोट, दो दिन पहले ही खरीदा था सेकंड हैंड कार...

आरोपियों ने मिलकर घटना को अंजाम देने की योजना के बनाई और बिना बताए आने वसीम को बुलावा भेजा फिर लोहे के कत्त्ते से घटना को अंजाम दे दिया. फिर साक्ष्य छुपाने 2 बोरी एवं 1 बैग में भरकर ठिकाने लगा दिया गया. आरोपी नाबालिग लड़की ने मृतक से 90-90 हजार रुपये एवं 25 हजार रुपये का मोबाइल भी ले चुकी थी. फिलहाल, पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर ही गुत्थी को सुलझा लिया है. घटना में प्रयुक्त स्कूटी, लोहे के कत्ता को बरामद कर लिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Bamhanidih Accident Death : ट्रैक्टर ने नाबालिग लड़के को कुचला, अस्पताल में हुई मौत, पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!