Janjgir Dharna : 6 सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका ने जनपद कार्यालय के सामने दिया धरना, नारेबाजी की, सौंपा ज्ञापन

जांजगीर-चाम्पा. ब्लॉक मुख्यालय मालखरौदा के जनपद पंचायत के सामने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं महिला बाल विकास विभाग के कर्मचारियों ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है. यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में जमकर नारेबाजी की.

 



6 सूत्रीय मांगों के तहत शिक्षा कर्मचारियों की तरह राज्य शासन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायकों के लिए नीति बनाकर शासकीय कर्मचारी घोषित करने,

सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के लिए पेंसन और समूह बीमा योजना हेतु नीति निर्धारित कर लागू करने एवं सेवा निर्वित होने पर कार्यकर्ता को 5 लाख और सहायिका को 3 लाख की एक मुश्त राशि प्रदान करने,

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

सभी मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्र का दर्जा देकर कार्यकर्ताओं को समान वेतन से सम्मानित करने,

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सुपरवाइजर के पद पर बिना उम्र बंधन और बिना परीक्षा के सीधा पदोन्नति देने,

प्रदेश स्तर पर आंगनबाड़ी केन्द्रों पर रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती करने,

पोषण ट्रेकर एप्स और अन्य कोई भी नेट कार्य जब तक नेट खर्च नहीं दिया जाता तब तक मोबाईल से कार्य न लेने की मांग की है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा है कि आगामी 5 जुलाई तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो 6 जुलाई से जिला मुख्यालय में कलेक्टर कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की बात कही है.

error: Content is protected !!