एक नहीं Vivo के 2 फोन की होगी ताबड़तोड़ एंट्री, खासियत ऐसी कि नहीं टिकेगा कोई

नई स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वीवो (Vivo) जल्द ही भारत में वीवो V40 सीरीज लॉन्च करने के लिए तरह तैयार है. इस सीरीज़ में Vivo V40 और Vivo V40 Pro मौजूद है. लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने इन फोन को माइक्रोसाइट के जरिए फ्लिपकार्ट और वीवो के ऑफिशियल साइट पर लाइव कर दिया है.

 



 

 

 

फोन के एंट्री करने से पहले इतना तो पता चल गया है कि फोन में 50 मेगापिक्सल का ZEISS रियर कैमरा, IP68 रेटिंग और 80W के साथ 5500mAh की बैटरी जैसे फीचर्स दिए जाएंगे. बताया गया है कि इस सीरीज़ के फोन की स्क्रीन कर्व्ड डिज़ाइन के साथ आएगी.

 

 

 

कहा जा रहा है कि इसके प्रो मॉडल में 50 मेगापिक्सल का प्राइमेरी 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो रियर और 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलता है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

कलर की बात करें तो वीवो V40 प्रो गैंगेज ब्लू और टाइटेनियम ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा. वहीं सीरीज़ का स्टैंडर्ड वेरिएंट V40 को लोटस पर्पल, गेंजेस ब्लू और टाइटेनियम ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किए जाने की उम्मीद की जा रही है.

 

 

 

बता दें कि Vivo V40 को चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है. इसलिए ये अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि ये किन फीचर्स के साथ आ सकता है.

Vivo V40 के संभावित फीचर्स…
वीवो के आने वाले इस स्मार्टफोन में 6.78-इंच का 1.5K कर्व्ड AMOLED स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500nits पीक ब्राइटनेस मिल सकता है. वीवो V40 में 4nm स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट दिया जा सकता है. उम्मीद की जा रही है कि ये फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड फनटच OS 14 पर चलेगा.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

 

 

 

 

पावर के लिए फोन में 80W चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है. Vivo V40 के रियर पर 50 मेगापिक्सल का OIS मुख्य + 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 50 मगापिक्सल का सेल्फी शूटर दिया जा सकता है.

कनेक्टिविटी के लिए वीवो के इस फोन में वाईफाई 5, ब्लूटूथ 5.4, NFC और चार्जिंग के लिए एक यूएसबी टाइप-C पोर्ट हो सकता है.

कितनी हो सकती है कीमत?
कीमत की बात करें तो वीवो V40 प्रो 43,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हो सकता है. वहीं दूसरी तरफ Vivo V40 को कंपनी लगभग 33,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश कर सकती है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!