Sakti Accident Death : वाहन के कुचलने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

सक्ती. चंद्रपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के भैंसा मुहान चौक मेन रोड में अज्ञात वाहन के कुचलने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चंद्रपुर से डभरा की ओर जा रहा था. गोपालपुर गांव के भैंसा मुहान चौक के पास पहुंचा था कि बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया. इससे युवक की मौके पर मौत हो गई. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है. मृतक बाइक सवार युवक की पहचान अभी नहीं हुई है. मृतक के बारे पता करने के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में फ़ोटो भेजा गया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

Related posts:

error: Content is protected !!