Sakti Thief Arrest : डीजल चोरी करने वाले फरार 5 आरोपी गिरफ्तार, 4 आरोपी बलौदा और 1 आरोपी कोरबा के रहने वाले, बाराद्वार पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. बाराद्वार पुलिस ने डीजल की चोरी करने वाले 5 आरोपी पुष्पेंद्र साहू, राजेश रात्रे, यूसुफ चंद्राकर, प्रकाश चंद रात्रे उर्फ बबलू, शिवकुमार दिवाकर को गिरफ्तार किया है और सभी आरोपी को जेल भेज दिया है. पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 379, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है। आरोपी शिवकुमार दिवाकर कोरबा जिले और अन्य 4 आरोपी जांजगीर-चाम्पा जिले के बलौदा के रहने वाले हैं.



इसे भी पढ़े -  Sakti News : जिला पंचायत सभापति प्रियंका आलोक पटेल के प्रयासों से चंदली में विद्युत सब स्टेशन खोलने की मिली स्वीकृति, क्षेत्रवासियों को ओवरलोडिंग की समस्या से मिलेगी बड़ी राहत, जिपं सभापति ने सीएम और वित्त मंत्री का जताया आभार

पुलिस के मुताबिक, बाराद्वार के दीपक रॉय ने बताया कि उसका ड्राइवर रोड किनारे ट्रेलर को खड़ी करके चाय पीने चले गए. वापस आकर देखने डीजल चोरी करने वाले अज्ञात व्यक्ति मौके से भाग गए थे. मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया था.

बाराद्वार पुलिस ने रात्रि में डीजल की चोरी करने वाले फरार 5 आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Big News : चाम्पा SDM के नेतृत्व में रेत के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, 1 हाइवा और 2 ट्रैक्टर जब्त, बम्हनीडीह क्षेत्र में हुई कार्रवाई

error: Content is protected !!