विश्व आदिवासी दिवस पर जैजैपुर में होगा भव्य आयोजन, जैजैपुर विधायक होंगे मुख्य अतिथि, निकाली जाएगी भव्य रैली

सक्ती. कल 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर अनु.जन जाति अधिकारी संघ एवं सर्व आदिवासी समाज जैजैपुर तहसील के तत्वावधान में जैजैपुर में भव्य आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू होंगे. विशिष्ट अतिथि जैजैपुर जनपद अध्यक्ष रोशनी कुलदीप चंद्रा, जैजैपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष सोनसाय देवांगन होंगे. दूसरी ओर सामाजिक रूप से मुख्य अतिथि छ्ग अनुसूचित जन जाति आयोग के पूर्व सचिव हरकुमार उइके होंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में जैजैपुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार सिदार, जैजैपुर शा. क. उ. मा. वि. के प्राचार्य मनमेन लकड़ा, लोक स्वास्थ्य सेवा यांत्रिकी विभाग जैजैपुर की उप अभियंता डिडेश्वरी जगत होंगी. कार्यक्रम में भव्य रैली का आयोजन किया जाएगा. इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे.

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

जैजैपुर तहसील के सर्व आदिवासी समाज के सदस्यों ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य आयोजन जैजैपुर के सद्भावना भवन में हो रहा है. सुबह भव्य रैली निकाली जाएगी, जो चिखलरौंदा, भोथिया, केकरभांठा, अकलसरा, ठुठी, दतौद, कोटेतरा, नंदेली होते हुए जैजैपुर पहुंचेगी. आयोजन को लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!