Akaltara FIR : दो बेटों ने पिता से की मारपीट, अकलतरा थाना में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के कटघरी गांव में दो बेटों ने पिता संतूराम यादव से मारपीट की है. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले सरोज यादव, शिव यादव के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, कटघरी गांव के संतूराम यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह घर में आराम कर रहा था. उसी समय उसकी दोनों बहु शीतल यादव, गिरजा यादव जमीन बंटवारा मांगने लगे. इस पर दोनों को समझा रहा था, तभी उसके दोनों बेटे सरोज यादव, शिव यादव आकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर डंडे से मारपीट की.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

मामले में अकलतरा पुलिस ने पिता से मारपीट करने वाले दो बेटों सरोज यादव, शिव यादव के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Death : तालाब में डूबने से बुजुर्ग की हुई मौत, तालाब में नहाने के लिए गया था बुजुर्ग, बलौदा पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!