Sakti Accident Death : गाय से टकराने बाद नगर सैनिक की हुई मौत, किया गया पोस्टमार्टम, जांच में जुटी पुलिस

सक्ती. बाराद्वार थाना क्षेत्र के NH-49 केसला-सकरेली (बा) गांव में गाय से टकराने बाद नगर सैनिक श्याम कुमार राठौर की मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई की है और जांच कर रही है.

 



पुलिस के मुताबिक, किरारी गांव के प्रियाशंकर राठौर ने बताया कि उसका बेटा श्यामकुमार राठौर, जेठा के कलेक्ट्रेट ऑफिस में नगर सैनिक के पद पर पदस्थ था. 26 जुलाई को ड्यूटी करके घर वापस आते समय बाइक से गाय से टकरा गया था. इससे उसके बेटे श्यामकुमार राठौर के सिर में गंभीर चोट आई थी, जिसे इलाज के लिए सक्ती अस्पताल ले आया गया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

गंभीर स्थिती होने पर बिलासपुर रेफर किया गया था, जहां 27 जुलाई से 1 अगस्त तक डॉक्टर ने इलाज किया. फिर डॉक्टर द्वारा घायल श्यामकुमार राठौर को रायपुर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने घायल श्यामकुमार राठौर को घर लेकर जाने की बात कही. आज घर लाते समय मुक्ताराजा गांव में नगर सैनिक श्यामकुमार राठौर की मौत हो गई.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

मामले में बाराद्वार पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है.

error: Content is protected !!