CG News : ‘जेल में बंद नेता को प्रभारी बनाना कांग्रेस की परंपरा’, देवेद्र यादव को बिहार की जिम्मेदारी मिलने पर डिप्टी सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना

रायपुर. कांग्रेस ने 25 राज्यों में सचिव और संयुक्त सचिव की नियुक्तियां की हैं। जिसमें बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव को बिहार का प्रभारी सचिव बनाया गया है। जिसके बाद अब डिप्टी सीएम अरुण साव का बयान सामने आया है।

 



उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जेल में बंद नेता को प्रभारी बनाना कांग्रेस की परंपरा है। कांग्रेस हमेशा अपराध और अपराधियों के साथ खड़ी है। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल में हुए महिला के साथ रेप के बाद मर्डर के मामले में डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि कोलकाता घटना पर कांग्रेस का मुंद क्यों बंद है। कांग्रेस कहती है लड़की हूं लड़ सकती हूं, अब कहा है।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Independence Day : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में ध्वजारोहण करेंगे BSF जवान रंजीत भारद्वाज

आपको बता दें कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के पदाधिकारियों को बदला है। एसए संपत कुमार और जारिता लैटफलांग को छत्तीसगढ़ का प्रभारी सचिव बनाया गया है। सप्तगिरि उल्का और चंदन यादव को हटाया गया है। इसके अलावा विजय जांगिड़ को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का संयुक्त सचिव बनाए रखा है। बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव को बिहार का प्रभारी सचिव बनाया गया है। वहीं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय जिनके पास असम की जिम्मेदारी थी उन्हें हटाया गया है।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Pratibha Samman : किसान स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह' 15 अगस्त को, एडिशनल एसपी और एसडीएम समेत अन्य अफसर होंगे अतिथि...
error: Content is protected !!