Champa FIR : घर के आंगन में रखी एसी की हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ चांपा थाना में जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र के भोजपुर के घर के आंगन में रखी एसी की चोरी का मामला सामने आया है. पुलिस ने एसी की चोरी करने वाले अज्ञात चोरों के खिलाफ BNS की धारा 303(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.



पुलिस के मुताबिक, वर्षा गार्डिया ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आंगन में एसी को रखी थी और वह घर में सो गई थी. जब सुबह सोकर उठी तो देखी कि घर में आंगन में रखी एसी नहीं थी. एसी को कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया था.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : उत्तम शिक्षा की व्यवस्था करना बहुत बड़ा धर्म का काम है : पूर्व शिक्षा मंत्री, श्री महन्त लाल दास कला एवं विज्ञान महाविद्यालय शिवरीनारायण में विदाई एवं आशीर्वाद समारोह आयोजित

पुलिस ने एसी की चोरी करने वाले अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!