नई जीप रैंगलर के लांच से पहले सामने आई जानकारी, जाने कब होगी लांच…

दावा है कि रैंगलर को कुछ बदलाव के साथ लाया गया है. ये कार एक लग्जरी एसयूवी है. इस गाड़ी में बदलाव इसके एक्सटीरियर की तुलना में इंटीरियर में ज्यादा देखने को मिलता है.

 



 

 

 

इस कार में लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ एक बड़ी 12.3-इंच की टचस्क्रीन लगाई गई है. अब इसे प्रयोग करना पहले से ज्यादा आसान भी हो गया है.

 

 

 

जीप रैंगलर में आए ये बदलाव
जीप रैंगलर में एक बड़ी टचस्क्रीन के साथ ही फ्रंट और रियर कैमरा लगाया गया है. इन कैमरों की मदद से गाड़ी को पार्क करना आसान हो गया है. इस कार में पावर्ड सीट्स को भी लगाया गया है. इस कार के स्विच को वाटर प्रूफ बनाया गया है, जिससे दिल्ली की बारिश में जलभराव के बावजूद इस कार को चालाया जा सके. लेकिन भारी बारिश में चाहे कोई भी कार क्यों न हो, ड्राइविंग करने से बचना चाहिए.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

 

 

 

रैंगलर का ड्राइविंग एक्सपीरियंस
जीप रैंगलर के ड्राइविंग परफॉर्मेंस की बात करें, तो इस कार में लेमिनेटेड खिड़कियों को केबिन का शोर कम करने के उद्देश्य से लगाया गया है. इस फीचर ने सच में शोर को काफी कम किया है. पिछले मॉडल में टायर का काफी ज्यादा शोर केबिन तक आता था. इस कार में लगा ADAS फीचर भी बेहतर काम करता है.

 

 

जीप रैंगलर का इंजन
जीप रैंगलर 2024 के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इस कार में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन लगा है. इस इंजन से 272 bhp की पावर मिलती है. रैंगलर एक औसत लग्जरी एसयूवी नहीं है. इस कार में अंदर और बाहर जाने में थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन ये कार एक अलग तरह का चार्म देती है. इस गाड़ी में लगा इंजन रेस्पॉन्सिव हैऔर शहर में ड्राइविंग के लिए ये कार परफेक्ट फील देती है. रैंगलर सच में काफी बड़ी गाड़ी है. रोजाना चलाने के लिए इसकी राइवल गाड़ियों की तुलना में इसका इंजन ज्यादा बेहतर है. इस कार की फ्यूल एफिशियंसी कुछ ज्यादा बेहतर नहीं है. ये कार शहर में केवल 8 kmpl का माइलेज देती है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!