Janjgir Big News : महिला की स्वाइन फ्लू से बिलासपुर में मौत के बाद कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में 2 नए मरीज मिले, फिर स्वास्थ्य विभाग ने…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के लछनपुर गांव की महिला की स्वाइन फ्लू से बिलासपुर में मौत के बाद कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में 2 नए मरीज मिले हैं. ज़िले में स्वाइन फ्लू के नए मरीज मिलने के बाद हडकम्प मच गया है और स्वास्थ्य अमला अलर्ट हो गया है. स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आने के बाद दोनों मरीजों को होम क्वारेंटाइन में रखा गया है. दोनों मरीज, मृतक महिला के रिश्तेदार हैं. दूसरी ओर, जिला अस्पताल में मरीजों को लाने की तैयारी की जा रही है और कोरोना वार्ड में दोनों मरीजों के लिए बेड तैयार किया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Accident : सड़क किनारे बिजली खम्भे से टकराई बाइक, 2 युवकों की मौके पर ही मौत, पामगढ़ पुलिस जांच में जुटी...

दरअसल, लछनपुर की महिला की 2 दिन पहले बिलासपुर में स्वाइन फ्लू से मौत हुई थी. इसके बाद ज़िले में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया था, फिर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की गई और स्वाइन फ्लू के 2 मरीज मिले हैं. दोनों मरीज, मृतक महिला के रिश्तेदार हैं.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में दीपावली उत्सव पर विविध रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन

Related posts:

error: Content is protected !!