JanjgirChampa Accident Death : कुत्ता बना मौत का कारण, सड़क हादसे में युवक की हुई मौत, इस तरह हुई घटना…

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव थाना क्षेत्र के मुड़पार गांव में बाइक सवार युवक गिर गया और हादसे में उसकी मौत हो गई है. कुत्ते को बचाने के चक्कर में युवक बाइक से गिरा है. मृतक युवक, दर्राभाठा का रहने वाला था.

 



जानकारी के मुताबिक, दर्राभाठा का रहने वाला युवक जा रहा था, तभी मुड़पार गांव में बाइक के सामने कुत्ता आ गया. इस दौरान कुत्ता को बचाने के चक्कर में बाइक सवार युवक मुकेश खांडे गिर गया. फिर उसे जिला अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. फिलहाल, पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम कराया है. मामले में पुलिस की जांच जारी है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

Related posts:

error: Content is protected !!