JanjgirChampa Big News : माफिया की मनमानी, प्रशासन को दिखाया ठेंगा, जब्त 200 ट्रिप रेत को बिना अनुमति ले गया माफिया

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण में रेत माफिया की हिमाकत ऐसी कि पूर्व में जब्त 200 ट्रिप रेत को बिना अनुमति के परिवहन कर लिया है. दरअसल, शिवरीनारायण की आम बगीचा में पूर्व तहसीलदार ने अवैध रूप से भंडार पाए जाने पर 200 ट्रिप रेत को जब्त करके अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस बनाया था. अब उसी रेत को माफिया बिना विभागीय परमिशन के परिवहन करके ऊंचे दाम पर शहरों में खपा रहा है. इसकी भनक तक विभाग के जिम्मेदारों को नहीं लगी है और भंडारित जगह से जब्त 200 ट्रिप रेत का 90 प्रतिशत परिवहन हो गया है. मौके पर अब नाम मात्र की ही रेत बची है.

 



इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

दरअसल, बारिश के सीजन को देखते हुए बड़ा मुनाफा कमाने के उद्देश्य से रेत माफिया ने शिवरीनारायण के आम बगीचा में 200 ट्रिप रेत का अवैध भंडारण किया था. 6 जून को पूर्व तहसीलदार कृष्णकुमार जायसवाल को इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंचकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण बनाकर जब्त रेत को कोटवार को सौंप दिया था. रेत माफिया ने प्रशासन की अनदेखी का फायदा उठाया और जब्त की गई रेत को ऊंचे दामों में बेचकर लाखों की कमाई कर ली है. इस तरह प्रशासन को लाखों रुपये के राजस्व की हानि हुई है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में दीपावली उत्सव पर विविध रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन

Related posts:

error: Content is protected !!