JanjgirChampa Accident Death : पिकअप ने पैदल चल रहे 70 वर्षीय व्यक्ति को मारी ठोकर, अस्पताल ले जाते वक्त हुई मौत

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा थाना क्षेत्र के करहीडीह गांव में पैदल चल रहे 70 वर्षीय व्यक्ति को पिकअप की ठोकर से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, भैंसतरा गांव का 70 वर्षीय ज्योधा लाल बंजारे, पैदल घूमने निकला हुआ था, जो करहीडीह पहुंचा था. उसी समय भैंसतरा गांव की ओर से आ रहे पिकअप वाहन ने पैदल चल रहे ज्योधा लाल बंजारे को ठोकर मार दिया. इलाज के लिए अस्पताल ले जाते वक्त घायल व्यक्ति ज्योधा लाल बंजारे की मौत हो गई. पुलिस ने मामले में पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!