JanjgirChampa Arrest : 9 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत पुलिस ने की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने कनस्दा गांव से महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी युवक फिरोज कुमार यादव को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी फिरोज कुमार यादव के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है.



पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि कनस्दा गांव के फिरोज कुमार यादव, अधिक मात्रा में महुआ शराब बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है. फिर पुलिस ने घेराबन्दी करके आरोपी फिरोज कुमार यादव के कब्जे से 9 लीटर महुआ शराब को जब्त कर उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : धारदार हथियार लेकर लोगों को डरा थे 2 युवक, तभी पहुंची पुलिस, सलाखों के पीछे पहुंचे दोनों बदमाश...

error: Content is protected !!