Kisaan School : किसान स्कूल में महिलाओं ने बनाई ‘हर्बल राखी’, केले, कमल के डंठल, अलसी समेत दूसरे पौधों के रेशे से बनाई हर्बल राखी, हर साल की तरह इस साल भी खूब डिमांड, PM और CM को भेजी जाएगी हर्बल राखी

जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह गांव स्थित वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल में बिहान की महिलाओं के द्वारा ‘हर्बल राखी’ बनाई जा रही है, जिसे लोगों के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. केले के रेशे, अलसी के रेशे, कमल के डंठल के रेशे, भिंडी के रेशे और अमारी भाजी समेत दूसरे फल-फूल के पौधे के रेशे से किसान स्कूल में ‘हर्बल राखी’ बनाई जा रही है. छत्तीसगढ़ में ऐसा पहला प्रयास है, जहां प्राकृतिक चीजों से राखी बनाई जा रही है और लोगों को प्रकृति से जोड़ने की कोशिश की जा रही है. बिहान की महिलाओं को हर्बल राखी के ऑर्डर मिलने से उन्हें अच्छी आमदनी भी होती है. सबसे बड़ी बात, इन महिलाओं के द्वारा हर्बल राखी को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और कलेक्टर को भेजी जाती है. इस साल भी महिलाओं ने इन्हें हर्बल राखी भेजने की बात कही है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : विभागीय अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर फील्ड में काम करें क़ृषि सखी और पशु सखी दीदियां : डीएमएम, ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 14 दिवसीय क़ृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

बहेराडीह गांव में स्थित देश के पहले किसान स्कूल में बिहान की महिलाओं के द्वारा 4-5 साल से ‘हर्बल राखी’ बनाई जा रही है. महिलाओं के द्वारा बनाई गई इस खास हर्बल राखी की खूब डिमांड है. अफसर, जनप्रतिनिधि समेत दूसरे लोग भी हर्बल राखी लेते हैं और महिलाओं के प्रयास की सराहना भी करते हैं. इस साल भी हर्बल राखी की डिमांड है और जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे ने भी बिहान की महिलाओं के प्रयास की तारीफ की है और कलेक्टोरेट, जिला पंचायत समेत दूसरी जगह में स्टॉल लगाने की बात कही है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : कलेक्टर के सख्त निर्देश के बाद अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 1000 ट्रिप रेत जब्त, रेत माफिया में हड़कम्प...

error: Content is protected !!