JanjgirChampa Big Update : अमोदा गांव में डायरिया के 4 नए मरीज मिले, लगातार बढ़ रहे मरीजों के आंकड़े, विस्तार से पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ क्षेत्र के अमोदा गांव में डायरिया के 4 नए मरीज मिले हैं. यहां अब तक 13 मरीज मिल चुके हैं. 9 मरीजों का इलाज नवागढ के अस्पताल में चल रहा है और 1 मरीज को ज़िला अस्पताल रेफर किया गया है. 2 मरीजों का इलाज गांव में लगे कैम्प में चल रहा है. कल अमोदा गांव में डायरिया से 2 बच्चे की मौत हुई थी. इसके बाद स्वास्थ्य अमला ने गांव में सर्वे किया था, वहीं प्रभावित वार्ड 8 और 11 के ग्रामीणों को डायरिया से बचने के लिए जागरूक किया गया था. आज भी स्वास्थ्य अमला गांव पहुंचा और कैम्प लगाया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

डायरिया के प्रकोप के बाद PHE ने पानी का सैम्पल लिया है. स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, अमोदा में डायरिया पानी की वजह से फैला है, क्योंकि जल जीवन मिशन के लिए लगाई गई पाइप के पास गड्ढा खोदकर छोड़ गया गया है, जिसकी वजह से गंदा पानी पाइप में जा रहा है. फिलहाल, अमोदा में स्वास्थ्य अमला तैनात है और प्रभावित डायरिया मरीजों का इलाज किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!