रॉकेट से पुलिस के वाहनों पर हमला, 11 पुलिसकर्मियों की मौत, कई पुलिसकर्मी घायल

लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बृहस्पतिवार को पुलिसकर्मियों पर रॉकेट से हमला कर दिया गया, जिसमें कम से कम 11 जवानों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

लाहौर से करीब 400 किलोमीटर दूर रहीम यार खान जिले में कई पुलिसकर्मियों को उस समय बंधक भी बना लिया गया, जब माचा प्वाइंट पर पुलिस की दो वैन कीचड़ में फंस गईं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : एल्डरमैन बनाने ढाई लाख लेने भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े पर आरोप, वाट्सएप चैट के वायरल होने से मची हलचल, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शरद शर्मा के नम्बर से वायरल, बाद में शरद शर्मा ने मोबाइल हैक होना बताया, भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने कहा, 'छवि खराब और परेशान करने की साजिश', 'जो भी आरोप है, वह गलत है'... Video 

पंजाब पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘इस बीच डकैत वहां पहुंच गए और उन पर रॉकेट से हमला कर दिया। हमले में कम से कम 11 पुलिसकर्मी मौके पर ही मारे गए, जबकि उनमें से कुछ को बंधक बना लिया गया और बाकी घायल हो गए।’’ मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्यों कि कई की हालत गंभीर है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : एल्डरमैन बनाने ढाई लाख लेने भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े पर आरोप, वाट्सएप चैट के वायरल होने से मची हलचल, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शरद शर्मा के नम्बर से वायरल, बाद में शरद शर्मा ने मोबाइल हैक होना बताया, भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने कहा, 'छवि खराब और परेशान करने की साजिश', 'जो भी आरोप है, वह गलत है'... Video 
error: Content is protected !!