Sakti Big News : नाला में युवक की मिली लाश, जांच में जुटी सक्ती पुलिस

सक्ती. सक्ती थाना क्षेत्र के पोरथा गांव के नाला में युवक की लाश मिली है और युवक की पहचान डोंगिया गांव निवासी दयाशंकर राठौर के रूप में हुई है. मामले की जांच पुलिस कर रही है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पोरथा गांव के नाला में युवक की लाश मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजन को सौंप दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : कलेक्टर ने 30 दिन के भीतर वेदांता पावर प्लांट हादसे की जांच रिपोर्ट मांगा, डभरा SDM करेंगे जांच... देखिए... आदेश में क्या लिखा...

मृतक युवक की पहचान डोंगिया गांव निवासी दयाशंकर राठौर के रूप में हुई है और मृतक युवक शाम को घर से निकला था. फिर आज पोरथा गांव के नाला में उसकी लाश मिली है. फिलहाल, मामले की जांच पुलिस कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चल सकेगा.

इसे भी पढ़े -  Baharadih News : मानस मण्डली दादरखुर्द को मिला प्रथम पुरुस्कार, बहेराडीह में हुई मानस गायन प्रतियोगिता आयोजित, हवन, सहस्त्रधारा के साथ हुई नवधा रामायण का हुआ समापन

error: Content is protected !!