CG News: राजधानी में ओवर रेट पर बेची जा रही थी शराब, 57 कर्मचारियों को आबकारी विभाग ने किया बर्खास्त

रायपुर. राजधानी रायपुर के सरकारी शराब दुकानों में ओवर रेट पर शराब बेचने कर्मचारियों पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने 57 कर्मचारियों को बर्खास्त कर ब्लैक लिस्ट कर दिया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।

 



दरअसल, जिला प्रशासन को पिछले दिनों से दुकानों में निर्धारित दर से अधिक रेट में शराब बेचने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद कलेक्टर गौरव सिंह ने कार्रवाई करने का निर्देश दिया। रायपुर कलेक्टर ने जिला स्तर पर अलग-अलग टीम बनाकर देसी और विदेशी शराब दुकान में जाकर शराब खरीद इस दौरान टीम ने पाया कि सरकार के तय किए गए रेट से अधिक दाम पर शराब की बिक्री की जा रही है। जिसके बाद संबंधित दुकान में काम करने वाले लोगों को काम से निकाल दिया गया है।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

इन मदिरा दुकानों के कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई
कम्पोजिट तेदुंवा-मिथलेश यदु, शान्तनु कुमार रात्रे, ठाकुर सिंह राय। विदेशी मदिरा दुकान स्टेशन रोड- दिलीप कुमार सिन्हा। कम्पोजिट नेवरा-योगेश्वर चतुर्वेदी, अजय कुमार लहरी, संतराम पात्रे, हेमंत कुमार कोसले। विदेशी मदिरा दुकान व्यास तालाब- पोषण साहू,गंगाधर खरे। विदेशी मदिरा दुकान मेटल पार्क- भूषण निषाद। विदेशी मदिरा दुकान कुर्रा- तमराज महिपाल। विदेशी मदिरा दुकान लालपुर-आयुष जायसवाल, भावेश भारती। विदेशी मदिरा दुकान लाभांडी- भांग चन्द्र धृतलहरे। देशी मदिरा अभनपुर- भुवन लाल बांधे। विदेशी मदिरा दुकान अभनपुर-योगेश कुमार। कम्पोजिट मदिरा दुकान उरला- संजय कंमार पाटिल,अविनाश कंदरा।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!