CG SI Result 2018 : दो दर्जन अभ्यर्थियों ने कराया मुंडन, लड़कियों ने भी कटाए बाल, सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी करने की मांग

रायपुर. छत्तीसगढ़ सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2018 के परिणाम जारी करने की मांग लेकर अभ्यर्थी अमरण अऩशन पर बैठने के साथ अलग-अलग तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में अभ्यर्थी तेलीबांधा तालाब पहुंचे और सामृहिक मुंडन करवाना शुरु किया।

इनके साथ ही लड़कियां भी अपने बाल कटवाना शुरु कर चुके थे। तभी बड़ी संख्या में पुलिस पहुंच गई और अभ्यर्थियों को खदेड़ना शुरु किया। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी टी शर्ट में रिजल्ट जारी करने की मांग का नारा लिखकर पहने हुए थे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

पुलिस के आते तक दौरान दो दर्जन से ज्यादा युवक अपना मुंडन करवा चुके थे। पुलिस ने युवकों की टी शर्ट उतरवाई और उन्हे तेलीबांधा तालाब से हटाया। अभ्यर्थियों ने कहा कि वे आज गृह मंत्री से मिल कर रिजल्ट जारी करने की मांग करेंगे। अगर तारीख नहीं बताई गई तो बड़ी संख्या में लड़कियां भी मुंडन करवाएंगी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!