चोरिया गांव के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, अनदेखी एवं उससे जुड़ी भ्रांतियां विषय पर डॉक्टर ने दी जानकारी

जांजगीर-चाम्पा. डॉ .नुपुर दवे द्वारा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चोरिया की अध्ययनरत छात्राओं को “मासिक धर्म (पीरियड्स) के दौरान स्वच्छता,अनदेखी एवं उससे जुड़ी भ्रांतियां” इस विषय में महत्वपूर्ण दिशा निर्देश देते हुवे जागरूक किया।

 



डॉ.नुपुर ने बताया कि ” मासिक धर्म कोई अपराध नहीं बल्कि एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है। पहले के जमाने में इस विषय पर कोई भी खुलकर बात नहीं करना चाहता था, आज भी गांव देहात की महिलाएं मासिक धर्म को लेकर भ्रांति में जी रही हैं,शिक्षा से ही समाज में समझ और जागरूकता आयेगी जिससे पुरानी परंपरागत सोच बदलेगी और यह अंधेरा दूर करने की जिम्मेदारी आप जैसे शिक्षित नई पीढ़ी के ऊपर है।”

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa : जिले के 1.21 लाख से अधिक किसानों के खाते में पहुंची 24.75 करोड़ रुपये की सम्मान निधि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, जिले के किसानों को मिली बड़ी राहत...

इस दौरान कई छात्राओं ने मासिक धर्म से संबंधित प्रश्न डॉ.नुपुर से किए, जिनका उन्होंने समाधान किया,अपनी जिज्ञासाओं के संतोषप्रद जवाब सुन छात्राएं अभिभूत हुई तथा समस्त चिकित्सीय टीम का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य के. एस.राठिया द्वारा चिकित्सकीय टीम का स्वागत एवं सम्मान किया गया। विद्यालय में मुख्य रूप से वरिष्ठ व्याख्याता ललित शुक्ल, फिरत सिंह कंवर, Amrit Sahu , भास्कर यादव, Laxmi Narayan Soni पीपी देवांगन,हेमंत खटकर,ज्योति बिंझवार,विभा साहू समेत समस्त शिक्षकीय स्टॉफ उपस्थित था.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

error: Content is protected !!