Janjgir Judgement : आरोपी ट्रक चालक को 6 माह का कारावास, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी न्यायालय ने सुनाया फैसला

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी न्यायालय ने आरोपी ट्रक चालक रामकुमार देवांगन को 6 माह के कारावास की सजा सुनाई है. आरोपी चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए साइकिल सवार को ठोकर मार दी थी. घटना में साइकिल सवार को गंभीर चोट आई थी.

 



जानकारी के मुताबिक, 17 दिसंबर 2022 को सरखों गांव निवासी राजाराम सूर्यवंशी, साइकिल से जा रहा था, तभी ट्रक चालक ने लापरवाहीपूर्वक ट्रक चलाते हुए से उसे ठोकर मार दी थी. घटना में साइकिल सवार को गंभीर चोट आई थी. इसके बाद मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध कायम कर न्यायालय में पेश किया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

मामला न्यायालय में चल रहा था. प्रकरण की सुनवाई करते हुए प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी सीमा कंवर ने आरोपी ट्रक चालक रामकुमार देवांगन को 6 माह के कारावास की सजा सुनाई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

Related posts:

error: Content is protected !!