Janjgir News : टीसीएल शासकीय महाविद्यालय में स्वयंसेवकों ने मनाया स्वच्छता पखवाड़ा

जांजगीर. टीसीएल शासकीय पीजी महाविद्यालय जांजगीर में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा रखा गया, जिसमें स्वयंसेवको ने महाविद्यालय परिसर में साफ सफाई की. राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ पुष्पा सिंह ने स्वच्छता के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला. इसके साथ ही साफ सफाई का पर्यावरण से घनिष्ठ संबंध है. इस पर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी. स्वयंसेविकाओ ने भी स्वच्छता पर अपने-अपने विचार रखे. अंजली ने कहा साफ सफाई अपने घर से ही शुरुआत करें घर के आस-पास कूड़ा कचरा ना फेंके उसे कूड़ेदान में ही डालें. प्रियंका ने कहा शारीरिक स्वच्छता भी आवश्यक है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

अंकिता ने कहा पेड़ लगाकर वातावरण को स्वच्छ रखें. रूबी पंकज ने कहा पॉलिथीन में पैक्ड फूड खाते हैं, उसे कूड़ेदान में ही डालना चाहिए, इधर-उधर नहीं फेकना चाहिए. सभी ने नारे लगाए प्रकृति के दुश्मन तीन पाऊच पन्नी पॉलिथीन बाकी सभी स्वयंसेविकाओं ने अन्य छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय परिसर को साफ रखने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर आरके पांडेय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

Related posts:

error: Content is protected !!