JanjgirChampa Big News : केएसके महानदी पॉवर प्लांट में बेहोश होकर गिरा मजदूर, हुई मौत… पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के तरौद गांव में स्थापित केएसके महानदी पॉवर प्लांट में कार्य खत्म होने के बाद छुट्टी के दौरान बेहोश होकर मजदूर मनमोहन नेताम गिर गया और उसकी मौत हो गई. मजदूर के शव का पोस्टमार्टम किया गया है, इसके बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा.

 



दरअसल, मनमोहन नेताम अपने ससुराल गांव नवापारा में रहता है और केएसके महानदी पॉवर प्लांट में काम करने आया था. यहां कार्य खत्म हुआ था और छुट्टी के बाद मजदूर बेहोश हो गया और उसकी मौत हो गई. मजदूर की मौत की सूचना अकलतरा पुलिस को दी गई है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!