JanjgirChampa News : पंतोरा की बस्ती में 8वें वर्ष जय शक्ति डांस प्रतियोगिता 14 सितंबर को होगी आयोजित

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा क्षेत्र के पंतोरा की बस्ती में 8वें वर्ष जय शक्ति डांस प्रतियोगिता का आयोजन 14 सितंबर को होने वाली है. इसे लेकर लोगों में काफी उत्साह है. डांस प्रतियोगिता तीन वर्गों में होगी, जिसमें ग्रुप डांस, युगल डांस, सिंगल डांस होगा.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa : जिले के 1.21 लाख से अधिक किसानों के खाते में पहुंची 24.75 करोड़ रुपये की सम्मान निधि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, जिले के किसानों को मिली बड़ी राहत...

कार्यक्रम में मुख्यअतिथि अकलतरा विधानसभा पूर्व भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह, विशिष्ट अतिथि में पशुधन, जिला पंचायत सदस्य एवं स्थायी समिति लाल बहादुर सिंह, कोरबा पश्चिम पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष कर्मचारी कांग्रेस छ.रा.वि.म आरडी देवांगन, जनपद सदस्य ओमप्रकाश श्रीवास, पंतोरा सरपंच जय सारथी, उपसरपंच राधेश्याम देवांगन, पंतोरा फॉरेस्ट बिट प्रभारी योगेश चंद्रा, शिक्षक भरत कंवर, अध्यक्षता भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य सनत देवांगन, मां भवानी मेडिकल एवं पैथोलॉजीलैब टेक्नीशियन सतीश कुंभकार मौजूद रहेंगे.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 7001 रुपये, द्वितीय पुरुस्कार 5001, तृतीय पुरुस्कार 3001, चतुर्थ पुरुस्कार 2001, पंचम पुरुस्कार 1001 प्रदान किया जाएगा. यहां पिछले 7 वर्षों से लगातार आयोजन होते आ रहा है.

error: Content is protected !!