JanjgirChampa Student Death : सड़क हादसे में छात्रा की मौत, दूसरी छात्रा को लगी मामूली चोट

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ में सड़क हादसा हुआ है और बाइक सवार एक छात्रा की मौत हो गई है, वहीं 1 अन्य छात्रा को मामूली चोट आई है. दोनों छात्राएं, एलएलबी की पढ़ाई कर रही है. मामले में पामगढ़ पुलिस जांच कर रही है.

 



जानकारी के मुताबिक, एलएलबी की 2 छात्राएं पूजा कोसले और क्रांति दिनकर, बाइक से बरगांव जा रही थी, तभी चेउडीह गांव में बाइक के सामने कुत्ता आ गया. कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई और बाइक सवार छात्राएं गिर पड़ी. इसके बाद छात्रा क्रांति दिनकर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने छात्रा क्रांति दिनकर को मृत घोषित कर दिया. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!