जानिए भुने या फिर भीगे चने कौन से सेहत के लिए होते है फायदेमंद..

सेहत के लिए पोषक तत्वों से भरपूर थाली का सेवन करना फायदेमंद रहता है इसके लिए आयुर्वेद में हर खाने की अपनी खासियत बताई गई है। वैसे तो शरीर के लिए सभी प्रकार के फूड्स का सेवन करना जरुरी होता है।



 

 

 

आज हम आयुर्वेद में सबसे खास चने के फायदों के बारे में बात कर रहे है। हेल्दी और फिट रहने के लिए काले चने का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप चने खाने के तरीकों के बारे में जानते है आखिर भीगे या फिर भुने किस प्रकार के चने का सेवन करना चाहिए।

 

 

 

सर्दी के मौसम में चने होते हैं सेहतमंद

सर्दी के मौसम में चने का सेवन करना सेहतमंद माना जाता है इस दौरान लोग अधिकतर भुने हुए चने का सेवन कर सकते है। भुने चने के सेवन से न सिर्फ वजन कम होता है, बल्कि अंकुरित किए गए चने भी फायदेमंद होते है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की दूरदर्शिता, बरसात से पहले 18 वार्डों में नालियों की सफाई अभियान शुरू, नगरवासियों ने इस पहल की सराहना

 

 

 

जानिए भीगे चने खाने के फायदे

यहां पर आप भीगे चने का सेवन कर सकते है दरअसल इसमें विटामिन बी कॉम्पलेक्स काफी होता है साथ ही इसमें प्रोटीन की भी मात्रा ज्यादा होती है. इसलिए इनके सेवन से मसल्स मजबूत होते हैं इसके अलावा पाचन के लिए भी यह काफी अच्छा माना जाता है। अंकुरित या फिर भीगे हुए चने खाने से शरीर को ज्यादा पोषक तत्व दिलाते है। इसके अलावा अंकुरित चने में विटामिन बी कॉम्पलैक्स पाया जाता है तो वहीं पर इसमें प्रोटीन की मात्रा भी सबसे ज्यादा होती है। भीगे हुए चने मसल्स को मजबूत बनाते हैं लेकिन इन्हें आसानी से पचाया नहीं जा सकता।

इसे भी पढ़े -  WhatsApp से होगी छप्परफाड़ कमाई! अब चैनल पर कंटेंट डालने के मिलेंगे पैसे, नए फीचर की चल रही टेस्टिंग

 

 

जानिए भुने चने के फायदे

अगर आप भुने चने को अपनी डाइट में शामिल करते है तो अच्छा होता है। कई लोग भुने हुए चने खाना पसंद करते हैं। भुने चने खाने में स्वादिष्ट लगते हैं और इन्हें चाय के साथ या कभी भी भूख लगने पर आसानी से स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं। डायबिटीज और थायराइड के मरीज को भुने चने खाने चाहिए, सर्दी जुकाम में भी भुने चने ज्यादा फायदा करते हैं। हालांकि जरूरत से ज्यादा पतले लोगों को भुने चने खाने से बचना चाहिए क्योंकि यह वजन कम करने में मदद करते है।

इसे भी पढ़े -  पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी ये क्रिकेट टीम, वनडे और टी20 सीरीज में लेगी हिस्सा; दर्शकों के बिना होंगे मैच!

error: Content is protected !!