Raipur News : शिक्षा मंत्री ने श्री दूधाधारी मठ पहुंचकर भगवान का दर्शन किया

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य के नवनियुक्त शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव जी ने अपने सहयोगियों सहित श्री दूधाधारी मठ रायपुर पहुंचकर भगवान का दर्शन पूजन करके आशीर्वाद लिया। शिक्षा मंत्री के मठ आगमन पर श्री दूधाधारी मठ पीठाधीश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने द्वार पर उनका स्वागत करके उन्हें भगवान श्री संकट मोचन हनुमान जी, भगवान श्री स्वामी बालाजी, स्वामी बलभद्र दास जी की समाधि स्थल एवं रामपंचायतन में दर्शन पूजन करा- कर स्थान के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी प्रदान की। यहां मंत्री श्री यादव, दर्शन पूजन एवं आशीर्वाद प्राप्त करके काफी गदगद हुए।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से भी वार्तालाप की तथा स्कूल से आए हुए बच्चों से भेंट -मुलाकात किया। राजेश्री महन्त ने ट्रस्ट कमेटी के सदस्यों सहित उनका साल, श्री फल एवं पुष्प माला से अभिनंदन कर आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर विशेष रूप से अनुराग अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष केदार धनगर, श्याम सुंदर अग्रवाल, विजय पाली, रामछबि दास जी, सुरेश शर्मा, चूड़ामणि निर्मलकर, अंबर अग्रवाल, रामकृष्ण अग्रवाल, लव यादव, सरिता वर्मा, नरेंद्र यादव, रामप्रिय दास जी, प्रशांत पांडे, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव, हर्ष दुबे, वीरेंद्र सिंह,सहित अनेक गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे मठ मंदिर के विद्यार्थियों एवं पुजारीयों ने स्वस्तिवाचन किया।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!