Sakti News : ‘स्वदेशी अपनाओ, विदेशी भगाओ अभियान’ में गूंजा संकल्प, सक्ती में चेंबर ऑफ कॉमर्स ने दिलाई शपथ

सक्ती. छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स रायपुर के आह्वान पर चेंबर ऑफ कॉमर्स इकाई सक्ती द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल परिसर में “स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली बच्चों को पंपलेट वितरण से हुई, जिसमें विदेशी कंपनियों के बहिष्कार और स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का संदेश दिया गया.

 



चेंबर ऑफ कॉमर्स इकाई सक्ती के अध्यक्ष मुकेश बंसल ने अपने उद्बोधन में कहा, “हम सभी को अपने देश की बनी वस्तुएं अपनानी चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना हमारा दायित्व है. जब हम स्वदेशी अपनाएंगे तभी देश आर्थिक रूप से मजबूत होगा.”

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल ने कहा, “महात्मा गांधी जी के स्वदेशी विचार आज भी प्रासंगिक हैं. विदेशी वस्तुओं को छोड़कर अपने देश के उद्योगों को बढ़ावा देना हर नागरिक की जिम्मेदारी है.

चेंबर के प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर अग्रवाल ने जोर देते हुए कहा, “हमें स्वदेशी उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए ताकि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके.” वहीं, चेंबर के महामंत्री पवन सराफ ने कहा, जैसे आज़ादी के समय गांधी जी ने विदेशी वस्त्रों का बहिष्कार किया था, वैसे ही आज हमें विदेशी कंपनियों के उत्पादों से दूरी बनाकर स्वदेशी को अपनाना चाहिए.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

इस अवसर पर विकाश अग्रवाल (विक्की), सुनील कृपलानी, प्रकाश (टिंकू), विनय अग्रवाल (वीनू), देवेंद्र (मोंटी), सुमित(बीपी), नीलेश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, कालू रघुनाथ, बिहारी राठौर, गोस्वामी सहित स्कूली शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे. कार्यक्रम में बच्चों को पेन वितरित कर स्वदेशी अपनाने की शपथ भी दिलाई गई. संदेश साफ था, देश का मान बढ़ाना है तो स्वदेशी अपनाना है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!