Korba Big News : पहले पत्नी की हत्या की, फिर खुद भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली, तफ़्तीश में जुटी पुलिस

कोरबा. श्यांग थाना क्षेत्र के ठेंगरीमार गांव में पति जगन्नाथ मंझवार ने अपनी पत्नी संतोषी की तीर से गला रेतकर हत्या कर दी है और फिर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. सूचना पर पहुंची पुलिस और FSL की टीम जांच में जुटी हुई है.

 



दरअसल, ठेंगरीमार गांव में पुलिस को सूचना मिली कि घर के कमरे में 2 लाश पड़ी है. यहां पुलिस जब पहुंची तो इस बात से हैरान रह गई कि पत्नी की तीर से गला रेतकर हत्या कर दी गई है और पति ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. यहां खून से लथपथ तीर-कमान भी मिली है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

मृतक की मां इतवारो बाई ने बताया कि घर में दोनों के बीच विवाद हो रहा था. इस बीच वह अपने 12 वर्ष पोते को लेकर बाहर चली गई है. कुछ देर बाद जब वह घर आई, तब दोनों की लाश पड़ी हुई थी. फिलहाल, सूचना पर पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!