JanjgirChampa News : ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर चाम्पा के मुस्लिम नौजवानों ने अस्पतालों में जाकर मरीजों को फल वितरण किया

जांजगीर-चाम्पा. ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़ी धूमधाम से शहरे चाम्पा में मुस्लिम समाज द्वारा मनाया गया. इस दिन इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद् साहब का जन्म हुआ था, जिसकी खुशी मे मुस्लिम समाज द्वारा जामा मस्जिद चाम्पा से सदर बाजार होते हुए थाना पारा से वापस जामा मस्जिद तक जुलूस बड़ी अकिदत के साथ निकाला गया. नबी के आमद के अवसर पर मस्जिद मे हिंदुस्तान की हिफाजत और भाई चारे के लिए दुआ मांगी गई. ईद मिलादुन्नबी के इस अवसर पर सुन्नी मुस्लिम जमात चाम्पा और सुन्नी मुस्लिम यंग कमेटी के द्वारा चाम्पा शहर के बी. डी. एम. अस्पताल चाम्पा और जिला अस्पताल जांजगीर मे मरीजो के सेहत में बेहतरी के लिए उनमे फल वितरण किया गया. इस मोके पर सुन्नी मुस्लिम जमात चाम्पा और सुन्नी मुस्लिम यंग कमेटी के नौजवान मौजूद थे.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!