RoadBlock FIR : मेन रोड पर चक्काजाम करना पड़ा भारी, 11 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के नरियरा गांव के मेन रोड पर चक्काजाम करने वाले लोगों पर भारी पड़ गया है. पुलिस ने चक्कजाम करने वाले 11 लोगों महेश कर्ष, रूपेश राठौर, परमेश्वर नापित उर्फ लालू, विजय पोर्ते, रामगोपाल राठौर, संतोष राठौर, टाँकेश्वर राठौर, केजाऊ राठौर, अजय राठौर उर्फ भोलू, बकवाय राठौर, लाला उर्फ नरेश साहू के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 341 के तहत FIR दर्ज किया है.

 



दरअसल, मुलमुला के मनोज कुमार सांडिल्य ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने रिश्तेदार के घर बनाहिल गांव जा रहा था. नरियरा गांव के संजय नगर मेन रोड पर कुछ लोगों द्वारा लकड़ी का गोला, पत्थर रखकर चक्काजाम किया गया था और सभी लोगों द्वारा जबरदस्ती रोककर आगे जाने नहीं दिया गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

इस पर मुलमुला पुलिस ने 11 लोगों महेश कर्ष, रूपेश राठौर, परमेश्वर नापित उर्फ लालू, विजय पोर्ते, रामगोपाल राठौर, संतोष राठौर, टाँकेश्वर राठौर, केजाऊ राठौर, अजय राठौर उर्फ भोलू, बकवाय राठौर, लाला उर्फ नरेश साहू के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  चांपा की होनहार बेटी अंशिका ऐरन अग्रवाल का प्रांतीय स्तर पर बजा डंका भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया शहर का मान

Related posts:

error: Content is protected !!