Lease Plan: बिना खरीदे ही KIA कार के बन जाएंगे मालिक, कंपनी ने पेश किया ग्राहकों के लिए खास प्लान

किआ इंडिया ने नया फ्लेक्सिबल ओनरशिप प्लान पेश किया है। कंपनी ने इसके लिए ALD ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड के साथ पार्टनरशिप है। इस तरह ग्राहकों को किआ के इस सब्सक्रिप्शन सर्विस का फायदा देश के 14 शहरों में मिलेगा।
इसमें दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुड़गांव, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, इंदौर, बैंगलोर, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता और जयपुर शामिल हैं। किआ लीज प्रोग्राम की सफलता के बाद जिसमें लंबे टेन्योर की योजनाएं हैं।

 



 

 

 

किआ इंडिया में सेल्स और मार्केटिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, हरदीप सिंह बरार ने कहा, “हमारे फ्लेक्सिबल ओनरशिप प्रोग्राम ‘किआ लीज’ के पहले चरण को ग्राहकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, क्योंकि इसे भारत में कार ओनरशिप एक्सपीरियंस में क्रांतिकारी बदलाव लाने और उभरती जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

 

 

 

कंपनी ने इस फ्लेक्सिबल ओनरशिप प्रोग्राम ‘किआ लीज’ को 3 महीने पहले पेश किया गया था। ‘किआ लीज’ को विभिन्न माइलेज ऑप्शन के साथ 24 से 60 महीने तक की लंबी आवश्यकताओं वाले B2B ग्राहकों, कॉरपोरेट्स और MSME के लिए तैयार किया गया है। इस साल की शुरुआत में किआ ने किआ लीज प्रोग्राम करने के लिए ORIX ऑटो इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड के साथ भागीदारी की।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

 

 

 

60 महीने तक मिलेगा फायदा
डाउन पेमेंट की भी जरूरत नहीं
शुरुआत में दिल्ली-NCR, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु और पुणे जैसे प्रमुख शहरों में शुरू की गई, इन पहलों को अधिक फ्लेक्सिबल के लिए डिजाइन किया गया था। वे ग्राहकों को बिना किसी डाउन पेमेंट के व्हीकल प्राप्त करने की परमिशन देते हैं। साथ ही, मेटेंनेस कवरेज, बीमा हैंडलिंग और रीसेल कॉन्सर्न संबंधी चिंताओं से राहत जैसे एक्सट्रा बेनिफिट भी देते हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!